कानपुर, अप्रैल 28 -- कल्याणपुर, संवाददाता। विनायकपुर निवासी युवती को फोन पर परेशान करने, गाली-गलौज करने और जान से मारने व तेजाब डालने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़िता के बाबा की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पंचवटी, विनायकपुर निवासी बुजुर्ग ने शिकायत कर बताया कि उनकी नातिन आजमगढ़ के एक बैंक में एग्रीकल्चर ऑफिसर के पद पर तैनात हैं। आरोप है कि अभय सिंह सेंगर नामक व्यक्ति लंबे समय से फोनकर बैंक ऑफीसर नातिन को परेशान कर रहा है। नंबर ब्लॉक करने के बावजूद आरोपी उनके परिचितों को फोन कर दबाव बनाता है। यह भी पढ़ें- अश्लील मैसेज और धमकी देने का आरोप बात न करने पर आरोपित बैंक अधिकारी को जान से मारने, तेजाब डालने व बदनाम करने की धमकी देता है। बीती रात आरोपी ने युवती के खाते में दो बार में 63 हजार रुपय...