इटावा औरैया, मार्च 8 -- क्षेत्र के किसानों को आधुनिक खेती और सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के उद्देश्य से कृषि प्रसार भवन में एग्रीकल्चर एंड रूरल ट्रांसफार्मेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में किसानों को कृषि क्षेत्र में हो रहे बदलाव, नई तकनीकों और सरकार की किसान हितैषी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। गोष्ठी के दौरान कृषि अधिकारियों ने किसानों को आधुनिक खेती की तकनीकों को अपनाने, उन्नत किस्म के बीजों के प्रयोग तथा फसलों की बेहतर देखभाल के तरीकों के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में दिलीप कुमार एडीओ एजी, करिश्मा बीज गोदाम प्रभारी, रघुपाल सिंह प्राविधिक सहायक, देवेश कुमार टीएसी, विजय पाल बीटीएम, दिनेश कुमार एटीएम, सचिन एटीएम, सुरेंद्रपाल कंप्यूटर ऑपरेटर मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.