एग्रिको में ट्रेलर की चपेट में आकर बाइक सवार की मौत
जमशेदपुर, अगस्त 10 -- सिदगोड़ा थाना अंतर्गत एग्रिको ट्रांसपोर्ट मैदान के पास ट्रेलर की चपेट में आकर बाइक सवार की मौत हो गई। घटना सोमवार दोपहर 12.30 बजे की है। जानकारी के अनुसार बाइक सवार ट्रेलर को ओवरटेक कर रहा था। इसी दौरा। वह ट्रेलर के नीचे आ गया जिससे ट्रेलर का पिछला चक्का युवक पर चढ़ गया। घटना के दौरान युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को एमजीएम अस्पताल पहुंचाया जहां अस्पताल में शव को रखा गया है। फिलहाल मृतक की पहचान की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.