एग्रमीमेंट पर ही प्लॉट कब्जाने का आरोप
शामली, मई 12 -- थानाभवन। थानाभवन नगर के मोहल्ला रोगानगरान निवासी चमेल सिंह पुत्र सिद्वीलाल ने शिकायती पत्र में बताया कि उन्होंने लगभग दो वर्ष पूर्व गांव लतीफगढ़ स्थित एक व्यक्ति को 3,60,000 रुपये में बेचना तय किया था। उस समय आरोपी ने 15 दिन में बाकि भुगतान देकर बैनामा कराने का आश्वासन दिया था, लेकिन लंबे समय बीत जाने के बावजूद अब तक बैनामा नहीं कराया गया है। एग्रीमेंट के बाद ही आरोपी द्वारा वहां निर्माण कार्य भी शुरू कर दिया गया है, जिसका विरोध करने पर झगड़े की स्थिति बन रही है। प्लांट पर जाते हैं तो आरोपी वह उसकी पत्नी पीड़ित परिवार के साथ गाली गलौज कर मारपीट पर उतारू हो जाती है। उसने प्लाट कब्जाने का भी आरोप लगाते हुए एसपी ने जांच करवाकर कार्रवाई की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.