एग्यारकुंड प्रखंड कार्यालय से जनगणना रथ रवाना
धनबाद, मई 17 -- एग्यारकुंड प्रखंड कार्यालय से बीडीओ मधु कुमारी व प्रखंड प्रमुख संगीता महतो ने हरी झंडी दिखा शनिवार को जनगणना रथ रवाना किया। यह रथ सभी पंचायतों में घूम-घूम कर जनगणना के बारे में लोगों को जागरूक करेगा। शनिवार को काली पहाड़ी पूर्व व कालीमाटी पंचायत में जनगणना रथ ने प्रचार प्रसार किया। मौके पर नोडल अधिकारी सूरज कुमार, ममता गुप्ता, प्रमोद झा, राजीव रंजन मिश्रा, कन्हैया सिंह, बीपीआरओ लालू रविदास, रेणु कुमारी, जितेंद्र कुमार, अजीत कुमार, शिव शंकर रजक, मुकेश रंजन, विवेक कुमार, बहादुर मुर्मू आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.