मुजफ्फरपुर, मार्च 29 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। मध्य पूर्व में जारी जंग का असर अब सार्वजनिक व निजी परिवहन व्यवस्था पर भारी पड़ने लगा है। ट्रक से लेकर कार (बीएस 4 और बीएस 6 डीजल इंजन) तक में इस्तेमाल होने वाले यूरिया (डीजल एग्जॉस्ट फ्लूइड/डीईएफ-एडीब्लू) की आपूर्ति प्रभावित हो गई है।एनएच-27 पर सदातपुर-पहाड़पुर चौक शनि मंदिर के पास स्थित एक पेट्रोल पंप पर शनिवार को यूरिया का स्टॉक खत्म हो चुका था। पंप कर्मियों के मुताबिक एक पखवारे से अधिक समय से यूरिया की आपूर्ति नहीं हुई है। बीते एक सप्ताह के अंदर एक नामचीन कंपनी के डीजल एग्जॉस्ट फ्लूइड की कीमत में 30 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि हो चुकी है। पहले 1320 रुपये में बिक रहे 20 लीटर के जार की ताजा कीमत 1750 रुपये हो गई है। 10 लीटर वाले जार की कीमत करीब 700 की जगह अब 990 रुपये पर पहुंच चुकी है।दर...