एग्जॉस्ट फैन लगाते वक्त तीसरी मंजिल से गिरकर कारपेंटर की मौत
अमरोहा, जून 6 -- रहरा, संवाददाता। दिल्ली के करोल बाग स्थित एक निजी अस्पताल में तीसरी मंजिल पर एग्जॉस्ट फैन लगाते समय संतुलन बिगड़ने से कारपेंटर नीचे गिर गया। उसकी मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। खबर लगते ही परिवार में कोहराम मच गया। पोस्टमार्टम के बाद शव गांव लाया जा रहा है।जानकारी के मुताबिक आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव बहादुरपुर मिश्र निवासी कादिर पुत्र रफीक पिछले करीब पांच वर्षों से दिल्ली में रहकर कारपेंटर का काम करता था। बताया जा रहा है कि गुरुवार देर शाम वह दिल्ली के करोल बाग स्थित एक निजी अस्पताल में तीसरी मंजिल पर एग्जॉस्ट फैन लगा रहा था। यह भी पढ़ें- ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे पर हादसे के बाद काम बंद, उपायुक्त ने जांच बैठाई इसी दौरान संतुलन बिगड़ने की वजह से वह नीचे गिर गया। उसकी मौके पर मौत हो गई। मौके पर मची अफरातफरी के बीच पहुंची पुलिस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.