हल्द्वानी, मार्च 19 -- हल्द्वानी, वरिष्ठ संवाददाता। ट्रांसपोर्ट नगर चौकी के पास मंगलवार रात हुए सड़क हादसे को लेकर पुलिस ने डंपर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। तेज रफ्तार डंपर की चपेट में आने से फाइनेंस कंपनी के एग्जीक्यूटिव कैंची धाम के ग्राम हरतपा निवासी अनिल रौतेला की मृत्यु हो गई थी। अनिल के बड़े भाई अर्जुन ने इस मामले में पुलिस को तहरीर दी। तहरीर में बताया कि अनिल चोला मंडलम फाइनेंस लिमिटेड में कलेक्शन एग्जीक्यूटिव था। मंगलवार रात करीब 9 बजे दोनों भाई टीपी नगर चौकी के पास एक फास्ट फूड की दुकान पर गए थे। वापस लौटने के दौरान जब अनिल बाइक पर सवार हो रहा था तभी टीपी नगर की ओर से आ रहे एक तेज रफ्तार डंपर ने जोरदार टक्कर मार दी। अस्पताल में उपचार के दौरान अनिल की मौत हो गई। टीपी नगर चौकी प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि आरोपी डंपर चालक क...