धनबाद, मार्च 17 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता। आईआईटी आईएसएम ने एग्जीक्यूटिव एमबीए कोर्स (सत्र 2026-28) के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। संस्थान की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन पोर्टल चालू हो गया है। पेशेवर, अधिकारियों और उद्यमियों के लिए यह कोर्स तैयार किया गया है, ताकि वे अपनी नौकरी जारी रखते हुए प्रबंधन की पढ़ाई कर सकें। एडमिशन शिड्यूल के अनुसार ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 31 मई है। लिखित परीक्षा 14 जून को होगी। ऑनलाइन साक्षात्कार 16 और 17 जून को होंगे। परिणाम जारी होने की संभावित तिथि तीन जुलाई है। चयनित अभ्यर्थियों का प्रवेश छह से 13 जुलाई के बीच होगा और कक्षाएं 25 जुलाई से शुरू होंगी। आवेदन शुल्क 2000 रुपए है। कोर्स में 100 सीटें उपलब्ध हैं। एडमिशन में आरक्षण नियमों का पालन किया जाएगा। एमबीए कोर्स के समन्वयक प्रो. नीलाद्रि दास ने बताया क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.