बरेली, नवम्बर 13 -- यूपी के बरेली पहुंचे सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भाजपा पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा, पिछले चुनाव में भाजपा ने अपने हिसाब से अधिकारियों की जगह-जगह पोस्टिंग करा दी थी। उन्होंने आरोप लगाया, लोकसभा चुनाव में भाजपा के एजेंट बनकर अधिकारियों ने वोटिंग कराई थी। लाखों लोगों को वोट डालने से वंचित कर दिया था। अखिलेश यादव बरेली में बहेड़ी विधायक अताउर रहमान की बेटी की शादी में शामिल होने के लिए पहुंचे थे। शादी समारोह निपटाने के बाद अखिलेश ने प्रेस कान्फ्रेंस की। पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने बिहार विधानसभा चुनाव के रिजल्ट पर भी विस्तार से चर्चा की। एग्जिल पोल में दिख रही एनडीए की जीत को अखिलेश ने गलत बताया। उन्होंने कहा, शुक्रवार को वोटिंग की गिनती शुरू होने के साथ ही एग्जिट पोल के सभी नतीजे धराशाई हो जाएंगे। बिहार में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.