जयपुर, मई 1 -- पश्चिम बंगाल सहित देश के कई राज्यों में विधानसभा की वोटिंग के बाद जारी हुए एग्जिट पोल्स की विश्वसनीयता पर कांग्रेस के दो पूर्व मुख्यमंत्रियों ने सवाल उठाया है। राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि ये भरोसे के लायक नहीं हैं। लोग इन पर यकीन नहीं करते। वहीं, छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि जितने भी एग्जिट पोल आए हैं, क्या वे सभी भरोसेमंद हैं। बघेल ने नतीजे आने तक देखने रहने की बात कही। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत ने शुक्रवार को कई राज्यों में वोटिंग के बाद जारी हुए एग्जिट पोल्स की विश्वसनीयता पर सवाल उठाते हुए कहा कि ये भरोसे लायक नहीं हैं। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री की यह टिप्पणी उस समय आई जब कई एग्जिट पोल्स में पश्चिम बंगाल में बीजेपी को टीएमसी पर बढ़त या त्रिशंकु विधानसभा की संभावना जताई गई है।...