अलवर, जुलाई 31 -- उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने राजस्थान के एक युवक को गिरफ्तार किया है जिसपर स्टाफ सेलेक्शन कमिशन (एसएससी) ऑनलाइन एग्जाम में हाईटेक तरीके से नकल करवाने का आरोप है। आरोपी का नाम लोकेश है। पुलिस ने लोकेश के घर पर छापेमारी की थी जहां से नकल करवाने में इस्तेमाल हुई कई अलग-अलग डिवाइस बरामद कीं हैं। एसटीएफ के मुताबिक यह मामला एसएससी द्वारा आयोजित सीएपीएफ, एसएसएफ कांस्टेबल और असम राइफल्स राइफलमैन भर्ती परीक्षा-2026 से जुड़ा है। पुलिस ने आरोपी को राजस्थान के अलवर से 30 जुलाई को गिरफ्तार किया है। एसटीएफ के मुताबिक आरोपी उस नकल गिरोह का हिस्सा है जिसका भंडाफोड़ मई में किया गया था। गिरोह पर ऑनलाइन एग्जाम सिस्टम को हैक करने, प्रॉक्सी सर्वर और मोडिफाई टीएफटी स्क्रीन के जरिए उम्मीदवारों को नकल करवाने का आरोप है। यह भी पढ़...