नई दिल्ली, मार्च 15 -- साल 2026 की बोर्ड और विश्वविद्यालय परीक्षाएं सिर पर हैं। ऐसे में अक्सर छात्राओं के कमरों में किताबों का ढेर तो बढ़ जाता है, लेकिन साथ ही बढ़ता है मानसिक तनाव और घबराहट। इसी तनाव को कम करने और छात्राओं के भीतर आत्मविश्वास जगाने के लिए रुड़की के प्रतिष्ठित श्री सनातन धर्म प्रकाश चंद (SDPC) कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में एक बेहद खास और जरूरी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बुधवार को कॉलेज की 'छात्रा कल्याण समिति' की ओर से आयोजित इस व्याख्यान का मुख्य उद्देश्य छात्राओं को यह समझाना था कि परीक्षा सिर्फ याददाश्त का इम्तिहान नहीं, बल्कि आपके धैर्य और मानसिक संतुलन की भी कसौटी है। महाविद्यालय के सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम का विषय 'हॉलिस्टिक अप्रोच से परीक्षा तनाव से मुक्ति' था।तनाव मुक्त मन ही खोलता है सफलता के द्वार का...