नई दिल्ली, अक्टूबर 22 -- वेजिटेरियन हैं और अंडे भी नहीं खाती तो प्रोटीन इनटेक हर दिन पूरा करना चैलेंज हो जाता है, क्योंकि प्रोटीन पूरा करने के लिए खाने की मात्रा को बढ़ाना पड़ता है। लेकिन अगर आप फिट रहने की राह पर हैं और अपने प्रोटीन को पूरा करना भी चैलेंज बन गया है तो इस फिटनेस इंफ्लूएंसर की सलाह लें, जिसने बताया कि बगैर अंडे के तैयार ऑमलेट से आप 40 ग्राम प्रोटीन का इनटेक पूरा कर सकते हैं, ये वेजिटेरियन ऑमलेट उन लोगों के लिए बेस्ट हैं जो अंडे नहीं खाते हैं, तो चलिए जानें कैसे बनेंगे प्रोटीन रिच एगलेस ऑमलेट। एगलेस ऑमलेट को बनाने के लिए प्रोटीन रिच बेसन और पनीर का इस्तेमाल किया गया है। लेकिन केवल इतने से काम नहीं चलने वाला, इसे और हेल्दी बनाने के लिए काफी सारी सामग्री डाली गई है तो जान लें बनाने का तरीका।वेज ऑमलेट बनाने की सामग्री 30 ग्राम...