नई दिल्ली, फरवरी 23 -- वेस्टइंडीज के शिमरोन हेटमायर ने सोमवार को टी20 वर्ल्ड कप 2026 में जिम्बाब्वे के खिलाफ सुपर-8 मैच में गर्दा उड़ा दिया। उन्होंने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में 34 गेंदों में 85 रनों की तूफानी पारी खेली। उनके बल्ले से सात चौके और सात छक्के निकले। हेटमायर ने 19 गेंदों में फिफ्टी कंप्लीट कर ली थी। वह टी20 वर्ल्ड कप में वेस्टइंडीज के लिए सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले प्लेयर हैं। उन्होंने एक और धांसू कारनामा अंजाम दिया। हेटमायर टी20 वर्ल्ड कप के एक संस्करण में संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने लिस्ट में रोहित शर्मा से लेकर क्रिस गेल तक को पीछा छोड़ा। हेटमायर मौजूदा टूर्नामेंट में अभी तक पांच मैचों में 17 सिक्स ठोक चुके हैं। वेस्टइंडीज के निकोलस पूरन ने 2024 में आयोजित टी20 वर्ल्ड कप में ...