नई दिल्ली, मार्च 16 -- इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 19वें सीजन की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। आईपीएल 2026 की 28 मार्च से शुरुआत होने जा रही है। दिग्गज एमएस धोनी और रोहित शर्मा आईपीएल के सबसे सफल कप्तान हैं। दोनों ने पांच-पांच बार ट्रॉफी उठाई है। हालांकि, धोनी और रोहित पर एक लिस्ट में विदेशी दिग्गज भारी पड़ा है। दरअसल, आईपीएल के एक सीजन में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा मैच जीतने का रिकॉर्ड किसी भारतीय नहीं बल्कि शेन वॉर्न के नाम दर्ज है। ऑस्ट्रेलिया के महान लेग स्पिनर वॉर्न की कप्तानी में राजस्थान रॉयल्स (आरआर) ने आईपीएल 2008 में 13 मैच जीते थे। आरआर आईपीएल के पहले सीजन में चैंपियन बनी थी। उसके बाद से राजस्थान टीम को कभी आईपीएल ट्रॉफी नसीब नहीं हुई। एक आईपीएल सीजन में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा मैच जीतने वालों की टॉप 5 लिस्ट में तीन भारतीय हैं...