गुरुग्राम, जुलाई 1 -- गुरुग्राम नगर निगम (MCG) ने बुधवार को एक बड़ी और सख्त कार्रवाई करते हुए अपने चार कर्मचारियों को तुरंत प्रभाव से नौकरी से निकाल दिया। इन कर्मचारियों पर लापरवाही, धोखाधड़ी और सरकारी रिकॉर्ड में हेरफेर करने जैसे गंभीर आरोप लगे थे। आरोपी कर्मचारियों में दो कंप्यूटर ऑपरेटर और दो असिस्टेंट सैनिटेशन इंस्पेक्टर शामिल हैं, जिनकी तैनाती हरियाणा कौशल रोजगार निगम के तहत हुई थी। इनमें से दो कर्मचारियों की पहचान असिस्टेंट सैनिटेशन इंस्पेक्टर वसीम और सोनू के रूप में हुई है। मामले की जानकारी देते हुए MCG कमिश्नर प्रदीप दहिया ने बताया कि विभागीय जांच, उपलब्ध सबूतों की समीक्षा और व्यक्तिगत सुनवाई के बाद चारों कर्मचारियों को हटाया गया है। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान असिस्टेंट सैनिटेशन इंस्पेक्टर वसीम को गंभीर धोखाधड़ी का दोषी पाया ...