अलीगढ़, जनवरी 30 -- अलीगढ़। नुमाइश की कृष्णांजलि नाट्यशाला में एक फरवरी को दोपहर एक बजे से प्रस्तावित भव्य श्रमिक सम्मेलन को लेकर जनपद में तैयारियाँ ज़ोर पकड़ने लगी हैं। शुक्रवार को प्रांतीय अध्यक्ष प्रतिनिधि/जिलाध्यक्ष प्रदीप चौहान के नेतृत्व में क्वार्सी फार्म परिसर स्थित किसान बहुउद्देशीय मीटिंग हॉल में संपन्न हुई। बैठक के दौरान श्रमिक सम्मेलन से संबंधित कार्यक्रम की रूपरेखा, आमंत्रण व्यवस्था, प्रचार-प्रसार, मंच संचालन, अनुशासन एवं सुरक्षा, पंजीकरण व्यवस्था सहित अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की। वक्ताओं ने सभी कर्मचारीगण एवं संगठन से जुड़े पदाधिकारियों से समय पर बैठक में पहुँचने की अपील करते हुए कहा कि यह सम्मेलन श्रमिक हितों की आवाज़ को मज़बूती देने का एक महत्वपूर्ण मंच होगा। इस दौरान वीरेन्द्र सिंह, डा. रितुराज सिंह, संजय कुमार, ...