बुलंदशहर, फरवरी 14 -- कोतवाली नगर क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने अपने ही देवर पर प्लॉट की दोबारा रजिस्ट्री कर ठगी करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। राधानगर-5 निवासी रेखा रानी पत्नी हरपाल सिंह ने एसएसपी को दी तहरीर में बताया कि उनके देवर लोकेश कुमार पुत्र स्व. जयपाल सिंह निवासी देवीपुरा ने वर्ष 2018 में ग्राम अढौली में प्लॉटिंग करने की बात कहकर उनसे 83.66 वर्ग मीटर का प्लॉट 5 फरवरी 2018 को विक्रय पत्र के माध्यम से रजिस्ट्री कराया था। महिला का आरोप है कि उस समय उन्हें प्लॉट पर कब्जा भी दे दिया गया था। आरोप है कि इसके बाद लोकेश कुमार ने उसी प्लॉट के हिस्से को 27 फरवरी 2024 को पुन: नौसाबा खातून निवासी मऊखेड़ा के नाम विक्रय पत्र कर दिया और कब्जा भी दिला दिया। बाद में नौस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.