उरई, दिसम्बर 29 -- उरई। अपने खेतों में बागवानी करने के इच्छुक किसानों के लिए राहत भरी खबर है। शासन द्वारा चलाई जा रही बुंदेलखंड विंध्य औद्यानिक विकास योजना के तहत एक हेक्टेयर में बागवानी लगाने वाले किसानों को तीन हजार प्रतिमाह के हिसाब से प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। इसके लिए उनको विभाग में आवेदन करना होगा। बुंदेलखंड क्षेत्र में बागवानी के विस्तार के लिए शासन द्वारा संचालित की जा रही इस योजना के तहत प्रोत्साहन राशि के रूप में शासन द्वारा चयनित किसानों को तीन-तीन हजार की धनराशि प्रदान की जाएगी इसके लिए किसानों को एक हेक्टेयर क्षेत्र में आम के करीब 100 पौधे लगाने होंगे। जबकि अमरुद नींबू आंवला के 278 पौधे स्थापित करने होंगे। बागवानी लगाने के बाद इनका रखरखाव भी जरूरी है। सत्यापन के बाद ही विभाग द्वारा संबंधित किसानों के खाते में अनुदान की धनराशि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.