नई दिल्ली, जुलाई 12 -- पोषक तत्वों से भरपूर दाल भारतीय खाने की जान है। ज्यादातर घरों में ये रोजाना बनने वाली चीजों में से एक हैं। दाल को रोटी या फिर चावल के साथ खाया जाता है इसलिए इसका स्वाद अच्छा होना जरूरी है। अगर आप एक ही फ्लेवर की दाल खाकर बोर हो गए हैं तो दाल में तड़का लगाने का तरीका बदलें। यहां हम 3 तरह से दाल में तड़का लगाने का तरीका बता रहे हैं। इन तड़कों का फ्लेवर काफी अलग होता है और ये दाल के स्वाद को काफी ज्यादा बढ़ा देते हैं। अदरक लहसुन वाला तड़का बारिश के मौसम में अदरक और लहसुन दोनों बहुत ज्यादा फायदेमंद माने जाते हैं। ऐसे में उबली दाल को फ्लेवरफुल बनाने के लिए अदरक लहसुन का तड़का लगाएं। इसके लिए अदरक को धोएं और फिर छीलकर कद्दूकस कर लें। अब लहसुन को भी छील लें और कद्दूकस कर लें। अब एक तड़का पैन में घी गर्म करें और फिर उसमें ज...