एक ही स्पर्धा में मथुरा के खिलाड़ियों ने जीते तीनों पदक
मथुरा, सितम्बर 29 -- मथुरा, बरेली में आयोजित 29वीं सीनियर यूपी स्टेट एथलेटिक्स चैंपियनशिप एवं छठी यूपी स्टेट अंडर-23 आयु वर्ग एथलेटिक्स चैंपियनशिप में जनपद के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। पुरुष अंडर-23 आयु वर्ग की डिस्कस थ्रो स्पर्धा में मथुरा के खिलाड़ियों ने स्वर्ण, रजत और कांस्य तीनों पदक जीतकर नया कीर्तिमान स्थापित किया। इसके अलावा हरीश कुमार ने ओपन वर्ग की डिस्कस थ्रो स्पर्धा में भी कांस्य पदक जीता। इस तरह मथुरा के खिलाड़ियों ने कुल चार पदक अपने नाम किए। जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के सचिव जय सिंह ने बताया कि पुरुष अंडर-23 आयु वर्ग की डिस्कस थ्रो प्रतियोगिता में मथुरा के हरीश कुमार ने 49.80 मीटर का थ्रो कर स्वर्ण पदक जीता। सोहित ने 46.10 मीटर का थ्रो कर रजत पदक और श्याम कुमार ने 45.25 मीटर का थ्रो कर कांस्य पदक हासिल किया। एक ही ज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.