औरैया, मार्च 7 -- अजीतमल, संवाददाता। कस्बे के ब्लॉक प्रांगण में ब्रह्मकुमारीज द्वारा आयोजित द्वादश ज्योतिर्लिंग दर्शन मेला एवं आध्यात्मिक चित्र प्रदर्शनी में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। एक ही स्थान पर भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन का अवसर मिलने से क्षेत्र और आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। मेले में स्थापित लगभग 36 फुट ऊंचा दिव्य महाशिवलिंग और द्वादश ज्योतिर्लिंगों की आकर्षक झांकियां श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। श्रद्धालु आस्था के साथ भगवान शिव के दर्शन कर "हर-हर महादेव" और "बम-बम भोले" के जयघोष कर रहे हैं, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया है। मेले के अंतर्गत आध्यात्मिक चित्र प्रदर्शनी भी लगाई गई है, जिसमें जीवन को सकारात्मक और तनावमुक्त बनाने से जुड़े संदेश चित्रों के माध्यम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.