एक ही स्क्रीन पर मिलेगी रफ्तार भर रही ट्रेनों की जानकारी
रांची, अगस्त 4 -- रांची, वरीय संवाददाता। रांची रेल मंडल में रेलवे हाईटेक कंट्रोल सेंटर बनाएगा। इसके तहत अत्याधुनिक यूनिफाइड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर (यूसीसीसी) बनाने के बाद ट्रेनों की रीयल टाइम मॉनिटरिंग हो सके। इसके जरिये सिग्नलिंग, बिजली आपूर्ति, समय और आपात स्थिति पर एक ही स्थान से नजर रखी जा सकेगी। इससे दुर्घटनाओं की स्थिति में त्वरित निर्णय लेने के साथ ट्रेन का परिचालन पहले से अधिक सुरक्षित और प्रभावी हो जाएगा। जानकारी के अनुसार, यूसीसीसी आधुनिक डिजिटल तकनीकों से लैस होगा। यहां से रेल संचालन से जुड़े सभी प्रमुख विभाग एकीकृत रूप से काम करेंगे। विभिन्न विभागों में बिखरी सूचनाएं अब एक ही प्लेटफॉर्म पर नजर आएंगी। इससे निर्णय लेने की प्रक्रिया तेज होगी और ट्रेनों के संचालन में समन्वय और बेहतर होगा। इस हाईटेक केंद्र में सीओए, एफओआईएस, आईसीए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.