चित्रकूट, जनवरी 2 -- चित्रकूट, संवाददाता। राजकीय माध्यमिक कालेजों में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की संविदा के तौर पर की गई भर्ती में चयनित सेवा प्रदाता कंपनी ने मनमानी की है। इसकी शिकायत कई आवेदकों ने डीएम से लिखित तौर पर की है। आरोप लगाया कि सेवा प्रदाता कंपनी ने कर्मचारियों की भर्ती में व्यापक तौर पर वसूली की है। एक ही कालेज में सगे संबंधियों को नियुक्ति पत्र थमा दिए हैं। डीएम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच कराकर कार्रवाई का भरोसा दिया है। जिले में संचालित 29 राजकीय माध्यमिक कालेजों में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के 81 पदों पर सेवा प्रदाता कंपनी के माध्यम से संविदा में नियुक्तियां की गई है। सेवा प्रदाता कंपनी ने इसके लिए सेवायोजन के माध्यम से आवेदन मांगे थे। काफी संख्या में आवेदकों ने आवेदन दाखिल किए थे। इसके बाद साक्षात्कार भी कराय...