एक ही सीरियल नंबर के मिले कई नोट
मोतिहारी, अगस्त 21 -- लखौरा। एसएसबी व पुलिस की संयुक्त टीम ने मोतिहारी-लखौरा रोड पर गुरुवार रात नौ बजे वाहन जांच के दौरान 88 हजार रुपये की जाली भारतीय करेंसी के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में 71वीं एसएसबी मोतिहारी के कमांडेंट प्रफुल्ल कुमार के निर्देशन में सीमा चौकी महुअवा को तस्करी के उद्देश्य से जाली नोट मोतिहारी से ले जाने की सूचना मिली थी। इसके बाद संयुक्त जांच अभियान दल का गठन किया गया। दल में एसएसबी के उप-निरीक्षक रिषभ रावत के नेतृत्व में तीन जवान तथा पुलिस के एक अधिकारी व दो जवान शामिल थे। पार्टी कमांडर व संयुक्त अभियान दल ने बरामद नोटों की बारीकी से जांच की। जांच के दौरान नोटों की मुद्रण गुणवत्ता फीकी होने तथा कई नोटों पर समान सीरियल नंबर अंकित होने जैसी संदिग्ध विसंगतियां पाई गईं। इसके बाद उक्त मुद्रा के एफआईसीए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.