एक ही सहायक अभियंता को कई विभागों का प्रभार दिए जाने से विकास कार्य बाधित
चक्रधरपुर, सितम्बर 8 -- चक्रधरपुर। पश्चिमी सिंहभूम जिले में विभिन्न सरकारी विभागों में पदस्थापित कई सहायक अभियंताओं को उनके मूल विभाग के अलावा अन्य कई विभागों का प्रभार सौंपे जाने से विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं। इस गंभीर समस्या को लेकर भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला उपाध्यक्ष पवन शंकर पांडेय ने झारखंड के मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर तुरंत कदम उठाने की मांग की है। पत्र की एक प्रतिलिपि पश्चिमी सिंहभूम के उपायुक्त को भी प्रेषित की गई है। भाजपा नेता द्वारा सीएम को भेजे पत्र के मुताबिक जिले में कई ऐसे सहायक अभियंता हैं जो अपने मूल विभाग में पदस्थापित होने के साथ-साथ जिला परिषद और एनआरईपी जैसे अन्य विभागों का भी प्रभार संभाल रहे हैं। उदाहरण के तौर पर, ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल में पदस्थापित अभियंता को दो-दो अतिरिक्त विभागों की जिम्मेदारी द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.