नई दिल्ली, नवम्बर 27 -- भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश (CJI) जस्टिस बीआर गवई ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को पत्र लिखकर सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। जस्टिस गवई ने आरोप लगाया है कि कॉलेजियम के द्वारा हाल के दिनों में की गई सिफारिशों में केवल एक ही समुदाय को तरजीह दी जा रही है। उनका दावा है कि इससे अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अल्पसंख्यक, महिलाएं और अन्य योग्य उम्मीदवार उपेक्षित हो रहे हैं। उन्होंने इस पत्र की कॉपी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल को भी भेजी है। जस्टिस गवई ने इस मामले में राष्ट्रपति से सीधे हस्तक्षेप की मांग की है। उन्होंने इसके लिए संसद में पेश किए गए सरकारी आंकड़ों का हवाला दिया है। पत्र के मुताबिक, वर्ष 2018 से अब तक देश के विभिन्न हाई कोर्ट में ...