मिर्जापुर, अप्रैल 4 -- मिर्जापुर। जनपद के सभी चारों तहसीलों में शनिवार को संपूर्ण समाधान का आयोजन किया गया। अपनी समस्या का समाधान कराने के लिए पहुंचे शिकायतकर्ताओं से तहसील परिसर में भीड़ रही। जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार की अध्यक्षता में सदर तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस पर समस्याओं को सुना गया। डीएम ने आए हुए फरियादियों की समस्याओं को सुनकर निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया। साथ ही हिदायत दी कि एक ही समस्या के लिए शिकायतकर्ता को बार-बार तहसील और थाने का चक्कर न लगाना पड़े। डीएम ने कहा कि इस प्रकार की शिकायत मिलने पर संबंधित अधिकारी,कर्मचारी के विरूद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। इसके अलावा मड़िहान,लालगंज और चुनार तहसील में भी अधिकारियों ने लोगों की समस्याएं सुनी। तहसलों में सुबह से ही फारियादियों की भीड़ लगी रही।
हिंदी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.