एक ही समय में दो जगह ड्यूटी का मामला, कोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग से मांगा जवाब
लखीसराय, जून 26 -- लखीसराय, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। एक ही चिकित्सक की एक ही दिन और एक ही समय में दो अलग-अलग स्थान पर ड्यूटी आबंटित करने का मामला सामने आया है। मामला न्यायालय से जुड़ा होने के कारण न्यायालय ने गंभीरता से संज्ञान में लिया है। न्यायालय ने जिला स्वास्थ्य विभाग को पत्र भेजकर पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट करने का निर्देश दिया है।
न्यायालय का निर्देश न्यायालय ने अपने पत्र में पूछा है कि आखिर कोई चिकित्सक एक ही समय में सदर अस्पताल और न्यायालय दोनों जगह ड्यूटी कैसे कर सकता है। जानकारी के अनुसार न्यायालय में निर्धारित ड्यूटी के दौरान चिकित्सक की अनुपस्थिति पर नाराजगी जताई गई थी। इसके बाद न्यायालय द्वारा स्पष्टीकरण मांगे जाने पर सदर अस्पताल प्रबंधन ने जो जवाब भेजा, उसी से कई नए सवाल खड़े हो गए।
विसंगतियां सामने आईं उपलब्ध ड्यूटी रोस्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.