लखनऊ, फरवरी 26 -- एक ही सड़क के लिए दो एजेंसियों के ठेके होने का मामला सामने आने के बाद नगर निगम बैकफुट पर आ गया है। आनन फानन नगर निगम ने अपना टेंडर निरस्त कर दिया। साथ ही इस मामले में सड़क निर्माण में देरी और विभागीय तालमेल की कमी भी सामने आ रही है। इस्माइलगंज प्रथम वार्ड में एक ही सड़क के दो टेंडर हो गए। यदि यह मामला सामने नहीं आता तो एक ही सड़क का दो ठेकेदारों को पेमेंट भी हो गया होता। यूपी स्टेट कांस्ट्रक्शन एण्ड इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेन्ट कारपोरेशन ने पिछले वर्ष 22 दिसम्बर को एमएलसी मुकेश शर्मा की विकास निधि से इस्माइलगंज वार्ड प्रथम के हरिहरनगर में सड़क का वर्क ऑर्डर जारी किया था। यह ठेका हरीश सिंह के मकान डी-171 से राय के मकान 166 तक इंटरलाकिंग टाइल्स से सड़क व नाली के निर्माण के लिए हुआ। इसकी लागत 6.68 लाख है। इसी बीच नगर निगम ने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.