साहिबगंज, अप्रैल 11 -- बरहड़वा, प्रतिनिधि। बरहरवा नगर पंचायत क्षेत्र में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत एक ही व्यक्ति द्वारा दो अलग-अलग राज्यों से आवास का लाभ लेने का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला प्रशासन ने जांच के आदेश दिए हैं। आरोप है कि बरहरवा नगर पंचायत के वार्ड संख्या 09 के एक व्यक्ति ने वित्तीय वर्ष 2020-21 में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत नगर पंचायत से आवास का लाभ प्राप्त किया है। उसके बाद उन्होंने बिहार राज्य के शेखपुरा जिला के चकंदरा पंचायत स्थित बरारी गांव में भी वित्तीय वर्ष 2021-22 में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत आवास योजना का लाभ ले लिया। उधर, प्राप्त शिकायत पर यहां के डीडीसी ने त्वरित संज्ञान लेते हुए बरहरवा नगर प्रशासक को पत्र जारी कर विस्तृत जांच के निर्देश दिए हैं। पत्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.