गोरखपुर, मई 1 -- हरनही, हिन्दुस्तान संवाद। बांसगांव के हरनही चौकी अंतर्गत डांगीपार गांव में एक ही व्यक्ति द्वारा दो अलग-अलग नाम और विवरण से पासपोर्ट बनवाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इसे गंभीर धोखाधड़ी मानते हुए आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, हरनही चौकी प्रभारी सर्वेश कुमार सिंह को शिकायत मिली थी कि डांगीपार निवासी एक व्यक्ति ने दो अलग-अलग नामों से पासपोर्ट बनवा रखा है। जांच में पता चला कि एक पासपोर्ट बबलू मिश्रा के नाम से वर्ष 2018 में जारी हुआ था, जबकि दूसरा पासपोर्ट विनोद मिश्रा के नाम से वर्ष 2024 में जारी किया गया। दोनों में पिता, माता, पत्नी का नाम, पता और जन्मतिथि अलग-अलग दर्ज हैं। प्रारंभिक जांच में यह भी स्पष्ट हुआ कि ग्राम डांगीपार में बबलू मिश्रा पुत्र रामाकिशुन मिश्रा नाम का ही व्यक्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.