संतकबीरनगर, मई 13 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के ​सांथा विकास खंड के ग्राम पंचायत गोईठहा में सरकारी योजनाओं के बंदरबांट का एक बड़ा मामला सामने आया है। यहाँ एक ही व्यक्ति को फर्जी तरीके से तीन बार शौचालय का लाभ दिए जाने का आरोप लगा है जिसकी शिकायत बीडीओ से करके कार्रवाई करने की मांग की गई है।शिकायती पत्र में गोईठहा निवासी बदरुद्दीन खान ने लिखा है कि उन्होंने इस वित्तीय गबन के संबंध में 30 सितंबर 2025 को भी एक पत्र दिया था।​ जांच में यह पुष्टि हुई थी कि एक ही लाभार्थी को फर्जी तरीके से तीन बार शौचालय आवंटित किए गए। जिसमें से दो शौचालय ऑफलाइन और एक ऑनलाइन माध्यम से दर्शाया गया था। शिकायतकर्ता का आरोप है कि विभाग द्वारा दोषियों को बचाने का प्रयास किया जा रहा है।​ विभाग ने आरोपितों से केवल एक ही शौचालय का पैसा वापस जमा कराया...