बरेली, फरवरी 14 -- नवाबगंज। एक ग्रामीण की मौत के बाद सचिव ने दो अलग-अलग तिथियों के उसके मृत्यु प्रमाण पत्र जारी कर दिए। मृतक के साले का आरोप है कि इनमें से एक प्रमाण पत्र उसकी बहन के ससुराल वालों ने बहन के हिस्से की भूमि हड़पने के लिए सचिव से साठ गांठ कर बनवाया है। मृतक के साले ने एसडीएम को शिकायती पत्र दे कार्रवाई की मांग की है। जनपद पीलीभीत के नाद सिमरिया गांव के सुखलाल अपनी पत्नी उर्मिला देवी के साथ लाईखेड़ा गांव में रहते थे। उनकी नाद सिमरिया गांव में ही कृषि भूमि भी है। नवदिया कस्साब गांव में रहने वाले उर्मिला देवी के भाई राम स्वरूप ने बताया कि उर्मिला देवी के पति की एक नवंबर 2017 को मृत्यु हो गई थी। आरोप है कि उर्मिला देवी के परिवार के लोगों ने उसके हिस्से की संपत्ति हड़पने के लिए ग्राम सचिव से साठगांठ कर उसके पति का फर्जी मृत्यु प्रमाण...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.