गाजीपुर, दिसम्बर 2 -- सेवराई, हिन्दुस्तान संवाद। विकास खंड भदौरा के सभागार कक्ष में मंगलवार को आयोजित बैठक में आगामी पंचायत चुनावों को निष्पक्ष, पारदर्शी और त्रुटिरहित बनाने के लिए बीडीओ कृष्णकांत सिंह ने महत्वपूर्ण निर्देश दिए। बीडीओ ने स्पष्ट कहा कि मतदाता सूची में डुप्लीकेट नाम या अपात्र मतदाताओं का शामिल होना चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित कर सकता है। इसलिए सभी सचिव और सहायक बिना देरी के घर-घर सर्वे कर मतदाता सूची का गहन सत्यापन करें। उन्होंने बताया कि कुछ ग्राम पंचायतों से प्राप्त प्रारंभिक रिपोर्ट में कई ऐसे नाम मिले हैं जो दो बार दर्ज हैं या मताधिकार के पात्र नहीं हैं। इस पर तुरंत सुधारात्मक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। बीडीओ ने कहा कि प्रत्येक गांव में जाकर मतदाता सूची का मिलान किया जाए। मृतक, स्थानांतरित, विवाहित (अन्य ग्राम पंच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.