गुमला, फरवरी 2 -- गुमला, प्रतिनिधि । गुमला नगर परिषद के चुनावी दंगल में सोमवार को एक ही वार्ड से परिवारों के उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल कर राजनीतिक हलचल बढ़ा दी। वार्ड नंबर 14 से वर्ष 2013-2018 के उपाध्यक्ष मोसर्रत परवीन और उनके बेटे मो. आसिफ जफर ने अपने समर्थकों के साथ नामांकन दाखिल किया। वहीं, वार्ड नंबर 4 से पूर्व वार्ड पार्षद स्व. कृष्णा राम की बेटी श्वेता कुमारी पहले ही नामांकन कर चुकी थीं, जबकि उनके बड़े चाचा लखन राम ने सोमवार को इसी वार्ड से नॉमिनेशन किया।चुनावी रिश्तों के इस मायाजाल में मतदाता किस पक्ष में मतदान करेंगे, यह 27 फरवरी को परिणाम घोषित होने के बाद ही स्पष्ट होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.