एक ही वर्ष में उखड़ गया मिश्रौली-भेटुआ मार्ग
गौरीगंज, जून 13 -- अमेठी, संवाददाता। क्षेत्र के मिश्रौली-हथकिला-भेटुआ सम्पर्क मार्ग की सड़क पूरी तरह से जर्जर हो चुकी है। एक वर्ष में ही सड़क पर लगा पैच उखड़ गया। इससे सड़क की हालत और बदतर हो गई। जर्जर सड़क पर आवागमन में ग्रामीणों व राहगीरों को परेशान होना पड़ रहा है। आए दिन दोपहिया वाहन सवार लोग गिरकर चोटिल होते रहते हैं। इस मार्ग से होकर लोग मिश्रौली रेलवे स्टेशन, मां कालिका धाम संग्रामपुर आते जाते हैं। मिश्रौली रेलवे स्टेशन से उतर कर लोग भेंटुआ व टीकरमाफी आदि स्थानों पर आवामन करते हैं। सड़क की काली गिट्टियां उखड़कर गायब हो गई हैं और बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं। इन गड्ढों में बारिश का पानी भर जाने से गड्ढों की गहराई का पता नहीं चलता और बाइक व साइकिल सवार लोग गिरकर चोटिल हो जाते हैं। स्कूली छात्रों को भी परेशानी होती है। लोगों का कहना है क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.