मधुबनी, फरवरी 27 -- झंझारपुर, निज प्रतिनिधि। भैरव स्थान थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच 27 पर शुक्रवार शाम एक ही लेन में दो की जोरदार टक्कर हो गई। हादसा नरुआर समीप एचपी पेट्रोल पंप के सामने दरभंगा की ओर जाने वाली लेन में हुआ। दुर्घटना में दोनों वाहनों के चालक/खलासी गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार एक ट्रक खड़ा था और दूसरा ट्रक पूर्णिया से आ रहा था वह पीछे से जोरदार टक्कर मार दिया। टक्कर इतनी तेज थी कि एक वाहन के अगले हिस्से और दूसरे के पिछले हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। सूचना पर पुलिस पहुंची और घायलों को वाहन से बाहर निकालने में सहयोग किया। भैरव स्थान एसएचओ सतेंद्र तिवारी ने बताया कि दोनों घायलों को एंबुलेंस से डीएमसीएच भेज दिया गया। दुर्घटना के कारण कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा, हालांकि पुलिस की तत्परता से आवागम...