नई दिल्ली, जुलाई 4 -- Astrology News: अक्सर लोग यह सवाल पूछते हैं कि अगर दो लोगों की राशि एक ही है तो क्या उनका भविष्य भी एक जैसा होगा? कई बार मेष राशि वाले दो लोगों का स्वभाव, करियर, शादी या आर्थिक स्थिति बिल्कुल अलग देखने को मिलती है। ऐसे में सवाल उठता है कि जब राशि एक है तो जीवन में इतना अंतर क्यों होता है? ज्योतिषाचार्य पंडित नरेंद्र उपाध्याय ने इसका कारण बताया है।केवल राशि से तय नहीं होता भविष्य पंडित नरेंद्र उपाध्याय के अनुसार, किसी व्यक्ति का भविष्य केवल उसकी राशि देखकर नहीं बताया जा सकता। राशि ज्योतिष का एक हिस्सा है, लेकिन पूरी कुंडली कई महत्वपूर्ण आधारों पर बनती है। इन्हीं के कारण एक ही राशि के लोगों के जीवन में बड़ा अंतर देखने को मिलता है।एक राशि में होते हैं तीन नक्षत्र ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, हर राशि में करीब ढाई-ढाई चरणों...