एक ही रात हुई दो चोरियों में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज
गोरखपुर, जून 18 -- गोलाबाजार, हिन्दुस्तान संवाद। गोला थाना क्षेत्र के विमटी गांव में एक ही रात दो घरों में हुई चोरी की घटनाओं के मामले में पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, 15 जून की रात चोरों ने उदयभान यादव और गौतम सहनी के घर को निशाना बनाया। उदयभान के घर में चोर पिछवाड़े के रास्ते घुसे, जबकि गौतम के घर में पूर्व दिशा की ग्रिल काटकर प्रवेश किया। दोनों घरों से लाखों रुपये मूल्य के सोने के जेवर चोरी होने की बात बताई गई है। पीड़ितों की तहरीर पर गोला पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मिले साक्ष्यों के आधार पर चोरों की तलाश में जुटी हुई है
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.