पाकुड़, फरवरी 27 -- थाना क्षेत्र में बुधवार देर शाम तीन अलग-अलग सड़क दुर्घटना में दो बच्चे सहित पांच लोग घायल हो गए। पांचों घायलों को प्राथमिक उपचार के पश्चात बेहतर इलाज के लिए पाकुड़ रेफर कर दिया गया। पहली घटना लिट्टीपाड़ा-धरमपुर मुख्य सड़क पर धरमपुर मोड़ के समीप घटी। जहां सड़क किनारे खड़े पातरापाड़ा गांव निवासी चांद सौदागर साहा 45 एवं नयन कुमार को पीछे से मोटरसाइकिल चालक ने ठोकर मार दी। जिससे दोनों पिता-पुत्र घायल हो गए। दोनों को ग्रामीणों के सहयोग से अस्पताल लाया गया। वहीं दूसरी घटना मोहनपुर आरईओ सड़क पर घटी। जहां पैदल जा रहे मां-बेटे को मोटरसाइकिल चालक ने पीछे से ठोकर मार दी। जिससे छोटा चातरो गांव निवासी रामी पहाड़िन 35 वर्ष व डेढ़ वर्षीय पुत्र देवराय पहड़िया घायल हो गया। तीसरी घटना थाना क्षेत्र के डंगाकुड़िया गांव के समीप घटी। जहां रात में हटिया ...