एक ही रात में दो लूट की वारदातों से थर्राया बिसौली सर्किल
बदायूं, जून 25 -- बदायूं। बिसौली सर्किल में एक ही रात हुई दो लूट की वारदातों ने ग्रामीण इलाकों में दहशत फैला दी है। दोनों घटनाओं में एक ही बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने परिवारों को रास्ते में रोककर तमंचे के बल पर जेवर, नकदी और अन्य सामान लूट लिया। दोनों वारदातों का तरीका भी लगभग एक जैसा था। पहली वारदात फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के गांव सीकरी के पास हुई। संभल जिले के बलकरनपुर निवासी राजकुमार अपने परिवार के साथ मेले से लौट रहे थे। आरोप है कि एक बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने उनकी बाइक रुकवा ली और तमंचा तानकर पत्नी व पुत्रवधु के साथ मारपीट की। बदमाश पुत्रवधु के गले से सोने की लड़, कुंडल और नकदी लूटकर फरार हो गए। दूसरी घटना बिसौली कोतवाली क्षेत्र के निजामुद्दीनपुर शाह और रतनपुर कोठी के बीच हुई। यहां नेत्रपाल अपने परिवार के साथ बाइक से जा रहे थे। आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.