बलिया, जून 17 -- रेवती। कस्बे के वार्ड नम्बर तीन में चोरों ने एक ही रात में चोरी की दो घटनाओं को अंजाम दिया। शिवशंकर पाल के घर को निशाना बनाकर सोने- चांदी के आभूषणों और 22 हजार रुपए नगदी पर हाथ साफ कर दिया। उसी रात रेलवे स्टेशन के पास सीताराम गुप्ता के घर पर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। में पीड़ित शिवशंकर पाल ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस छानबीन कर कार्रवाई में जुटी है। इसके पहले भी 26 मार्च की रात विशुनपुरा के खुनखुनी चौहान के घर तथा भरत चौरसिया के ट्यूबेल से मोटर चोरी हुई थी। मई महीने में कस्बे के वार्ड नं नौ निवासी विपिन पाण्डेय एवं स्व.काशी पांडेय के घर चोरी की वारदातें हो चुकी है। यह भी पढ़ें- सूने मकान के ताले तोड़कर नगदी व जेवरात पार लेकिन पुलिस के हाथ अबतक कोई सुराग नहीं लगा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...