लखीमपुरखीरी, जनवरी 22 -- हैदराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम छितौनियां में चोरों ने एक ही रात में दो घरों को निशाना बनाकर करीब 48 लाख रुपये के माल पर हाथ साफ कर दिया। वारदात से पूरे गांव में दहशत का माहौल है। मंगलवार की रात चोरों ने पहले गुड्डू वर्मा पुत्र हेमनाथ वर्मा के घर को निशाना बनाया। चोर छत के रास्ते घर के अंदर घुसे और कमरे में रखी अलमारी तोड़ दी। गृह स्वामी गुड्डू का कहना है कि सुबह जब घर वाले जागे और कमरे का ताला टूटा देखा तो दंग रह गए। अंदर जाकर देखा तो लगभग 40 लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के जेवरात गायब थे। इसके बाद चोरों ने गांव के ही सफीक पुत्र जहीर के घर पर धावा बोल दिया। यहां से चोरों ने करीब 8 लाख रुपये का माल चोरी कर लिया। दोनों वारदातों को अंजाम देने के बाद चोर फरार हो गए। सुबह घटना की जानकारी होने पर पूरे गांव में हड़कंप मच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.