एक ही रात में दो गांवों में तीन महिलाओं के कानों से कुंडल खींचे, क्षेत्र में दहशत
संभल, सितम्बर 1 -- थाना क्षेत्र में बेखौफ चोरों ने एक ही रात में दो गांवों में तीन महिलाओं को निशाना बनाकर उनके कानों से कुंडल खींच लिए। महिलाओं के जागने और शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गए। लगातार हुई घटनाओं से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने रात में चोरों की तलाश में कांबिंग भी की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लग सका। रामनगर गांव निवासी हारून की पत्नी नरगिस सोमवार रात अपने घर के बरामदे में सो रही थी। इसी दौरान अज्ञात चोर वहां पहुंचे और सोते समय उसके कानों से कुंडल तथा बाली खींचने लगे। अचानक कान में दर्द होने पर नरगिस की आंख खुल गई और उसने शोर मचा दिया। महिला की चीख सुनकर परिवार के अन्य लोग भी जाग गए। इसके बाद चोर मौके से भाग निकले。
निर्दोष महिलाओं का शिकार इसके बाद चोरों ने रामनगर गांव में ही विजेंद्र सिंह सैनी के घर को ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.