बदायूं, मार्च 16 -- सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के गांव लखनपुर में अज्ञात चोरों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार की रात बेखौफ चोरों ने गांव लखनपुर में जमकर उत्पाद मचाया। चोरों ने एक साथ एक दर्जन से अधिक किसानों के निजी नलकूपों को निशाना बनाते हुए वहां से हजारों रुपये के स्टार्टर, केबल, बैटरी और तार चोरी कर लिए। पीड़ित किसान श्री कृष्ण सिंह, पप्पू, सुभाष और रिंकू पटेल, बेनाम सिंह व रामबाबू सहित अन्य जब सुबह खेतों पर पहुंचे, तो उन्हें नलकूपों के ताले टूटे मिले। इस घटना से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। किसानों ने पुलिस की रात्रि गश्त पर सवाल उठाते हुए इसे सुरक्षा व्यवस्था की बड़ी विफलता बताया है। वहीं, चौकी प्रभारी अनंत मौर्य ने मामले की जानकारी होने से इनकार किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.