श्रावस्ती, मार्च 7 -- इकौना। नवीन माडर्न थाना श्रावस्ती क्षेत्र के पूरैनिया अमारेभरिया गांव में शुक्रवार रात मवेशी चोरों ने धावा बोला। चोरों ने एक ही रात में तीन लोगों के दरवाजे पर बंधी उनकी भैंस चोरी कर ले गए। बताया जाता है कि ग्रामीण जगतराम व मिश्रीलाल वर्मा पुत्र दयाराम तथा अमिरिका पुत्र अनोखी की भैंस उनके दरवाजे पर शुक्रवार रात में बंधी थी। रात में चोर तीनों भैंस चोरी कर ले गए। जिनकी कीमत दो लाख रुपये से अधिक है। पीड़ितों ने पुलिस के तहरीर देकर बरामद कराए जाने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...