गंगापार, मई 8 -- नवाबगंज थाना क्षेत्र में चोरों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। बेखौफ चोरों ने एक ही रात में तीन अलग-अलग स्थानों को निशाना बनाकर हजारों रुपये के सामान पर हाथ साफ कर दिया। मंदिर, गोमती और रेस्टोरेंट में हुई चोरी की घटनाओं से क्षेत्र के दुकानदारों और ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। जानकारी के अनुसार लालगोपालगंज चौकी क्षेत्र के अंधियारी ग्राम सभा अंतर्गत प्रयागराज-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित अंधियारी चौराहे पर बने काली मंदिर से चोर तीन पीतल के बड़े घंटे उठा ले गए। बताया गया कि राष्ट्रीय राजमार्ग चौड़ीकरण की जद में आने के कारण मंदिर को अस्थायी रूप से दूसरी जगह स्थापित किया गया था। यह भी पढ़ें- नेपाली मनीहारी दुकान का ताला तोड़ कर 70 हजार की चोरी, प्राथमिकी दर्ज निर्माणाधीन मंदिर के पास खुले स्थान पर रखे घंटों को चोर र...