हमीरपुर, मार्च 16 -- राठ, संवाददाता। अलग-अलग स्थानों से रविवार की रात चोरों ने जेवर, रुपया, कार के पहिए और ई-रिक्शा की बैटरी चोरी कर ली। इन घटनाओं से लोगों में दहशत है। पीड़ितों ने कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस सीसीटीवी कैमरों सहितों अन्य माध्यमों से चोरों की सुरागरसी में जुटी हुई है। कस्बे के पावर हाउस के सामने पठानपुरा मोहल्ला निवासी शिमला पत्नी संदीप ने बताया कि वह किराए के मकान में रहकर मजदूरी कर परिवार का गुजर-बसर करती है। रविवार को वह बाजार चली गई। सूना घर पाकर चोर अंदर घुस गए और वहां से सोने का मंगलसूत्र, हाय, चांदी की पायल, दो जोड़ी चूरा, बच्चों की करधनी, बिछिया और 500 रुपए नगद चोरी कर ले गए। जब घर पहुंची तब घटना की जानकारी हो सकी।कोतवाली क्षेत्र के धनौरी गांव निवासी श्यामकरण ने बताया कि वह कुर्रा गांव में आधार सेंटर खोले हुए हैं। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.